Monday, January 31, 2022

तलाश करते हैं ....

गुज़रे हुए लम्हों में,
सदियां तलाश करते हैं !
प्यास इतनी गहरी है कि,
नदियां तलाश करते हैं !!
यहां सब लोग गिनाते हैं
खूबियां अपनी!
हम तो अपने आप में
कमियां तलाश करते हैं !!

परिवर्तन ....

परिवर्तन संसार का नियम है,
इसलिए किसी भी प्रकार के परिवर्तन से डरें नहीं !
अगर हम अच्छा खो सकते हैं, तो बेहतर पा भी सकते हैं !

परिवर्तन जीवन का शाश्वत सत्य है। यहाँ सबकुछ परिवर्तनशील है। परिवर्तन के कोमल और कठोर दोनों रूप है। परिवर्तन को रोकने की क्षमता किसी में भी नहीं है।

Saturday, January 29, 2022

विश्वास ....

जीतना बड़ी बात नहीं हैं !
बनाए रखना बड़ी बात हैं !!
खुद पर रखो तो ताकत बन जाता हैं !
दूसरे पर रखो तो कमजोरी बन जाता हैं !!

रिश्तो की डोर ....

रिश्तो की डोर तब
कमजोर होती हैं,
जब इंसान गलतफहमी में
पैदा होने वाले सवालों का
जवाब खुद ही बना लेता हैं !

Thursday, January 27, 2022

गलतफहमियों के किस्से ....

गलतफहमियों के किस्से इतने दिलचस्प हैं कि, हर ईंट सोचती हैं दीवार मुझ पर टिकी हैं !

Tuesday, November 2, 2021

काली चौदस ....

काली चौदस की हार्दिक शुभकामनाऐं ....

धन तेरस ....

धन तेरस की हार्दिक शुभकामनाऐं ....

Wednesday, October 6, 2021

नवरात्रि ....

आप सभी को नवरात्रि की शुभकामनाऐं ....

Monday, September 27, 2021

कश्ती पार हुई ....


मेहनत से कश्ती पार हूुई,
जो ठहरे उनकी हार हुई !
जो हल्के झोंको से सीख गये,
लहरे भी उनकी हिस्सेदार हुई !!

किनारे पर जाकर थमा सफर, 
हौसलों नें फिर भी जंग जीती !
जब अपनी ना पथवार हुई,
मेहनत से कश्ती पार हुई !!

Friday, September 17, 2021

अभी बाकी हैं ....


गुजर रही है उम्र,
पर जीना अभी बाकी हैं !

चल रहा हूँ मंज़िल के सफर मैं,
मंज़िल कौ पाना अभी बाकी हैं !!

वक्त को करने दो अपनी मनमानी,
मेरा वक्त आना अभी बाकी है !

कुछ नहीं गया हाथ से अभी तो,
बहुत कुछ पाना बाकी हैं !!

संकलनकर्ता :- शान्तिलाल सोनी

Thursday, September 16, 2021

सुकून की छाँव ....

थक गया हूँ  चलते चलते,
अब थोड़ा ठहराव चाहता हूँ !

ज़िन्दगी की तपती धूप में, 
सुकून की छाँव चाहता हूँ !!

रिश्तो की भीड़ भाड़ में,
एक रिश्ता ख़ास चाहता हूँ !

ना जाने कितने लम्हे हैं ज़िन्दगी में,
कुछ लम्हे बेपरवाह चाहता हूँ !!

संकलनकर्ता :-  शान्तिलाल सोनी

Monday, August 30, 2021

श्री कृष्ण जन्माष्टमी ....

श्री कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाऐं .... 

श्री कृष्ण जन्माष्टमी ....

श्री कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाऐं .... 

श्री कृष्ण जन्माष्टमी ....

श्री कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाऐं ....